Homeउत्तर प्रदेशकल्याणपुर कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, एसपी चारू निगम का सख्त...

कल्याणपुर कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, एसपी चारू निगम का सख्त संदेश—अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

अखंडनगर क्षेत्र में महिलाओं-बच्चों पर हमले की पुष्टि, 14 आरोपी जेल में, मुख्य आरोपियों पर इनाम घोषित; सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों को बताया निराधार

 

 

 

सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंडनगर अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में 14/15 मार्च की रात हुई हिंसक घटना पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्पष्ट किया कि यह मामला बेहद गंभीर है, जिसमें करीब 30 लोगों ने एक परिवार की महिलाओं और बच्चों पर लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से हमला किया। घटना में 6 लोग घायल हुए, जिनमें 5 को गंभीर सिर की चोटें और फ्रैक्चर आए, जबकि एक व्यक्ति को गोली लगी। घायल व्यक्तियों का इलाज मेडिकल कॉलेज टांडा और लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में 10 नामजद सहित कुल 32 आरोपियों की पहचान की गई है। अब तक 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि शेष 22 की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी अमन सिंह और जौनपुर के हिस्ट्रीशीटर मनीष तिवारी पर इनाम घोषित किया गया है।

एसपी चारू निगम ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई जारीScreenshot 2026 0327 184917Screenshot 2026 0327 184901

Screenshot 20260327 184948

रहेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां