एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
पुलिस अधीक्षक चारु निगम की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को जिला सुरक्षा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला सुरक्षा संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाना रहा।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाया जाए।
इसके साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। आमजन में हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई गई। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर जाम की समस्या को कम करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
जिला सुरक्षा संगठन की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव एवं महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान ने पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इंजीनियर अजीत कुमार ने मैप के माध्यम से ट्रैफिक कंट्रोल की रूपरेखा प्रस्तुत की। वरिष्ठ साहित्यकार एवं संरक्षक कमल नयन पाण्डेय तथा मुख्य संयोजक सरदार बलदेव सिंह ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं संयोजक आशीष अग्रवाल ने शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के सुझाव रखते हुए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह, सीओ सिटी सौरभ सामंत, यातायात प्रभारी राम निरंजन यादव,जिला सुरक्षा संगठन के संयोजक जाहिद आब्दी, का0 सचिव कुलदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, वार्ड अध्यक्ष जावेद अहमद, अरबाब अहमद, एजाज़ अहमद, सरफराज, अजय कुमार गुप्ता, आनंद कुमार मिश्रा, शहरयारुद्दीन,अखिलेश श्रीवास्तव, जूनीर अहमद गोसाईगंज, राजेन्द्र जायसवाल, कारी हलीम अहमद,अजय कुमार सिंह, एम एच खान अलगौरी, अनिल कुमार सिंह समेत पदाधिकारी,वार्ड अध्यक्ष, सदस्य गण मौ










जूद रहे।