Homeउत्तर प्रदेशजाम से राहत के लिए पुलिस का बड़ा कदम, प्रमुख मार्गों पर...

जाम से राहत के लिए पुलिस का बड़ा कदम, प्रमुख मार्गों पर प्रयोगात्मक वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक लागू व्यवस्था; रोडवेज, दीवानी और डीएम तिराहा क्षेत्र में नए रूट निर्धारित, यातायात सुगम बनाने और दुर्घटनाएं कम करने की पहल

 

 

 

जनपद सुलतानपुर में बढ़ते यातायात दबाव और लगातार लगने वाले जाम से आम नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक अहम पहल की है। शहर के व्यस्ततम मार्गों—रोडवेज बस अड्डा, डीएम आवास तिराहा और दीवानी तिराहा क्षेत्र में प्रयोगात्मक तौर पर वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

नई व्यवस्था के तहत विभिन्न मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो और आवागमन सुचारु बना रहे। शाहगंज डाकखाना चौराहा से आने वाले वाहनों को कलेक्ट्रेट, सोल्जर बोर्ड होते हुए रोडवेज की ओर भेजा जाएगा, जबकि गोलाघाट और पशु चिकित्सालय की दिशा से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर दीवानी की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस प्रयोगात्मक योजना से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों का यात्रा समय भी घटेगा। आम जनता से अपील की गई है कि निर्धारित रूट का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

1.शाहगंज डाकखाना चौराहा की तरफ से आने वाला प्रत्येक वाहन कलेक्ट्रेट चौराहा से सोल्जर बोर्ड चौराहा दीवानी तिराहा डीएम आवास तिराहा होते हुए रोडवेज की तरफ आएगा जिन्हें गोलाघाट की तरफ जाना है वह सभी वाहन डीएम तिराहे से गोलाघाट की तरफ चले जाएंगे

2. जिन वाहनों को गोलाघाट की तरफ से अथवा पशु चिकित्सालय की तरफ से दीवानी की तरफ जाना है अथवा दीवानी होते हुए अपने गंतव्य को जाना चाह रहे हो वह सभी वाहन रोडवेज होते हुए जिला पंचायत कार्यालय गेट के सामने से होते हुए सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए दीवानी की तरफ जाएंगे अथवा आगे की तरफ नियमानुसार अपने गंतव्य को जाएंगे ।

3. जो वाहन गोपाल दास पुल की तरफ से रोडवेज की तरफ जाना चाहेंगे अथवा आगे की तरफ जाना चाहेंगे वह वाहन आजाद पार्क के बगल से यातायात बूथ सहायता केंद्र के सामने से कोतवाली की तरफ मुड़ करके दाहिने तरफ बने कट से मुड़ करके रोडवेज होते हुए आगे की तरफ जाएंगे ।

4. जो वाहन कुड़वार नाका की तरफ से दीवानी अथवा कलेक्ट्रेट अथवा इसी रास्ते होकर आगे तरफ जाना चाहेंगे वह सभी वाहन आजाद पार्क से दाहिने तरफ मुड़कर जिला पंचायत गेट होते हुए सोल्जर बोर्ड होते हुए दीवानी अथवाआगे की तरफ जाएंगे

5. जो वाहन ऑफिसर्स कॉलोनी मेहमान होटल की तरफ से सोल्जर बोर्ड पर आकर रोडवेज की तरफ जाना चाहेंगे वह दीवानी की तरह मुड़कर के डीएम आवास तिराहा होते हुए रोडवेज की तरफ जाएंगे जो वहां डाकखाना चौराहा की तरफ जाना चाहेंगे सोल्जर बोर्ड से बाये मुड़कर कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए अपने गंतव्यScreenshot 2026 0409 163453 1 को जाएंगे ।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां