Homeउत्तर प्रदेशकरोड़ों का गांजा सुल्तानपुर में पुलिस ने किया जब्त

करोड़ों का गांजा सुल्तानपुर में पुलिस ने किया जब्त

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

ओडिशा से लखनऊ जा रहा था, एक ट्रक माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने बुधवार, 15 अप्रैल को नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में लगभग 15 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

 

यह गिरफ्तारी सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर रवनिया पूरब गांव के पास हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर रोका और उसकी तलाशी ली, जिसके बाद भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

 

सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और इसे लखनऊ में किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि अवैध धंधे की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

 

पुलिस ने बताया कि शहर में बड़े ट्रक के प्रवेश से बचने के लिए बंधुआ कला गांव से मजदूर बुलाकर गांजे को ट्रक से उतारकर पिकअप वाहन में लोड किया जा रहा था। इस काम में चार मजदूर लगे थे।

 

बरामद गांजा 50 बोरियों में पैक था। इसके साथ ही, पुलिस ने एक 14 टायर वाला ट्रक, दो मोबाइल फोन और 4150 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मुजफ्फरनगर के सिखरेड़ा गांव निवासी नासिर पुत्र स्व. अली हसन, और लखनऊ के मोहन रोड, थाना पारा निवासी आर्या पुत्र स्व. जय नारायण के रूप में हुई है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सफल अभियान में एसटीएफ लखनऊ के उप-निरीक्षक फजुद्दीन सिद्दीकी, थाना बंधुआकला के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, थाना कुड़वार के थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल और एसओजी प्रभारी शिवानंद यादव, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र मिश्रा, ऋषि राज सिंह, कांस्टेबल राहुल सिंह सहित कुल 17 पुIMG 20260415 WA0092IMG 20260415 WA0103IMG 20260415 WA0102

लिसकर्मी शामिल थे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां