अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा, टॉप-10 अपराधियों पर निगरानी तेज करने के निर्देश; मेस, हवालात व परिसर की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने पर जोर
गोसाईगंज थाने का पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, हवालात, मेस, रिसेप्शन कक्ष एवं थाना परिसर का गहन अवलोकन किया। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर उन्होंने पीड़िताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और फीडबैक व्यवस्था की समीक्षा की तथा ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।
एसपी ने टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और विभिन्न माफियाओं—जैसे शराब, खनन एवं भू-माफिया—के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अपराध एवं त्योहार रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और थाने में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके अलावा पुलिस मेस की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कर्मियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आगंतुकों के लिए स्वच्छ वातावरण, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था के साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण पर भी जो




र दिया गया।