अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
खेत से यूकेलिप्टस पेड़ों की चोरी का सफल अनावरण, वाहन सीज कर आरोपियों को भेजा गया जेल
सुलतानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई यूकेलिप्टस (सफेदा) की लकड़ी के कुल 43 बोटे बरामद किए गए हैं, साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया गया है।
सीओ जयसिंहपुर राम कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि,7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना गोसाईगंज में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने साक्ष्यों के आधार पर और मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल को घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष गोसाईगंज श्याम सुन्दर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम यादव, करन, रोशनलाल और आदित्य पटेल शामिल हैं, जो अयोध्या जनपद के निवासी हैं। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 25 बोटे 4 फीट के और 18 बोटे 3 फीट के बरामद किए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता को पुलिस की सतर्कता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।
इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक कैलाश सिंह, हेड कांस्टेबल पप्पू कुमार, हेड कांस्टेबल विजय कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल धर्मेश कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार की टी


म शामिल थी।