Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम सदर ने किया गेहूं क्रय केंद्र कुड़वार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं...

एसडीएम सदर ने किया गेहूं क्रय केंद्र कुड़वार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर सख्त निर्देश

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

किसानों की सुविधा, पारदर्शी तौल और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

 

 

 

सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार स्थित गेहूं क्रय केंद्र का उपजिलाधिकारी बिपिन कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, तौल प्रक्रिया, पंजीकरण व्यवस्था, भुगतान प्रणाली तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी उपज की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए और भुगतान प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करIMG 20260418 WA0093IMG 20260418 WA0096ना पड़े।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां