अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
9 एटीएम कार्ड, ₹24,400 नकदी और चोरी की बाइक बरामद, कई थानों में दर्ज थे मुकदमे
सुलतानपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली नगर पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरी व एटीएम धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 5:35 बजे सौरमऊ बाईपास सर्विस लेन के पास की गई, जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 आकिब, मोहम्मद सारिफ और मोहम्मद फरहान शामिल हैं, जो प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं। सीओ सिटी सौरभ सामंत के अनुसार, ये सभी आरोपी सुलतानपुर जिले के विभिन्न थानों—कोतवाली नगर, गोसाईगंज और बंधुआकलां—में दर्ज कई मामलों में वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने इनके पास से 9 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, ₹24,400 नकद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह सुनसान स्थानों पर लोगों को निशाना बनाकर एटीएम धोखाधड़ी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय,उप-निरीक्षक जितेन्द्र यादव, पंकज कुमार, वैभव त्रिपाठी,कांस्टेबल रजत सचान, दिग्विजय सिंह समेत पूरी टीम की अहम भूमि


का रही।