एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
संस्थापक एम एच ख़ान अलग़ौरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ट्रस्ट की गतिविधियों से कराया अवगत, जनहित में सहयोग की जताई उम्मीद
अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। यह मुलाकात ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंधन ट्रस्टी एम एच ख़ान अलग़ौरी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ट्रस्ट के उद्देश्यों, कार्यों और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट मोहम्मद फ़ारूक़, हाजी सै० मोहम्मद रेहान, इश्तियाक अहमद (आफ़ताब अहमद), मोहम्मद मुशाहिद, अब्दुल गफ्फार, अब्दुल मोमिन, मोहर्रम अली, रिज़वान अहमद, एजाज़ अहमद, शमीम अहमद खान, मो० ओसामा इसराज और कंवलजीत सिंह (सतनाम) सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए इस प्रकार के संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने भविष्य में जनहित से जुड़े कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन




भी दिया।