Homeउत्तर प्रदेशतहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 130 शिकायतों में 11 का...

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 130 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण

एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी व सीओ सिटी सौरभ सामंत की अध्यक्षता में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, राजस्व व पुलिस मामलों के समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

 

 

अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

तहसील सदर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीओ सिटी सहित तहसीलदार देवानंद तिवारी, नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव, बीडीओ श्रीकांत तिवारी (कूरेभार), दिव्या सिंह (दूबेपुर), ईओ नगर पालिका लाल चंद्र सरोज तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि हर प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।

इस दौरान कुल 130 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 119 प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में आरके जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर कैलाश सिंह गोसाईगंज, सत्येन्द्र कुमार धनपतगंज, सूर्य पाल सिंह, धम्मौर राम निवास वर्मा, कोतवाली देहात भूपेश कनौजिया मुख्य आरक्षी, कोतवाली नगर चन्द्र प्रकाश, कुड़वार विनोद यादव, राहुल यादव वन विभाग, धर्मेन्द्र कुमार बंधुआ कला सहित कई लेखपाल व राजस्वकर्मी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी और प्रभावी तरीके से निस्तारण कियाIMG 20260502 WA0100IMG 20260502 WA0101IMG 20260502 WA0030IMG 20260502 WA0105IMG 20260502 WA0104IMG 20260502 WA0105 1 जाएगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां