अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
प्रशासन भीषण गर्मी के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार शाम एसडीएम सदर उत्तम तिवारी और सीओ सिटी सौरभ सामंत ने शहर के विभिन्न पटाखा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, एसडीएम सदर ने विशेष रूप से अहमद अली की पटाखा दुकान की गहन जांच की। उन्होंने दुकान में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के सभी मानक व्यवस्थित पाए गए। अग्निशमन के उचित उपाय मौके पर मौजूद थे और किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या नियमों का उल्लंघन नहीं पाया गया।
मीडिया से बात करते हुए एसडीएम सदर उत्तम तिवारी ने कहा कि वर्तमान में चल रही लू और भीषण गर्मी के कारण आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा और सभी लाइसेंसी विक्रेताओं को समय-समय पर बिना बताए जांचा जाएगा। लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम ने विक्रेताओं और नागरिकों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील की ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप है, जबकि स्थानीय लोगों ने इन सुरक्षा कदमों की सराहना की है।
जांच टीम में शाहगंज चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अविनाश चन्द्र, मुख्य आरक्षी सुरजन लाल यादव समेत पुलिस कर्मी एवं राजस्व कर्मी शा



मिल रहे।