Homeउत्तर प्रदेशगोसाईगंज थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल...

गोसाईगंज थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

खुले में कुर्बानी पर रोक, परंपरागत स्थानों पर ही होगी कुर्बानी; पुलिस प्रशासन ने दिए स्पष्ट निर्देश

 

 

 

 

गोसाईगंज थाना परिसर में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा)पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखंड देव मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुई, जबकि संचालन थाने के हेड मुंशी अमित यादव ने किया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खुले स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और किसी नई जगह पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। केवल पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत स्थानों पर ही नियमों के तहत कुर्बानी की जा सकेगी। साथ ही साफ-सफाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई।

बैठक में जिला सुरक्षा संगठन गोसाईगंज के पदाधिकारी मोहम्मद याहिया, हरिलाल सोनी, इनाम उल्ला, जुनीर अहमद, परवेज़ खान पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह, किसान नेता रिजवान अहमद, मोहम्मद अंसार, चांद खान, तहसील प्रधान बसाऊ खान, वसीम हाशमी, मोहम्मद छोटू, कलीम, मोहम्मद बरसाती और इरफान अली सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकIMG 20260515 WA0085IMG 20260515 WA0083

ल्प लिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां