Homeउत्तर प्रदेशकोतवाली नगर में आगामी ईद-उल-अज़हा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

कोतवाली नगर में आगामी ईद-उल-अज़हा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं करने की अपील

 

 

सुल्तानपुर शहर में आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरा-ईद)के त्यौहार को लेकर सोमवार को कोतवाली नगर में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। नगर कोतवाल संदीप राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में धर्मगुरुओं और गणमान्य व्यक्तियों से सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न करने की अपील की गई।

बैठक में यह भी कहा गया कि कुर्बानी के अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए। इसके अतिरिक्त, सड़कों पर नमाज़ अदा करने के संबंध में सरकार की गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया गया। लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई।

पुलिस ने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने या आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की हिदायत दी गई और ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।

इस बैठक में क्राइम इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान, शाहगंज चौकी प्रभारी दरोगा अविनाश चन्द्र, संजय राय, विनोद पटेल, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, अवधेश कुमार,मौलाना मोहम्मद उस्मान खान, मौलाना कसीम कासमी, जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ महामंत्री हाजी मोहम्मद इलियास खान, आशीष अग्रवाल संयोजक, मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद, अरबाब अहमद, एजाज़ अहमद, दिनेश चौरसिया और इसरार अहमद मजनू सहित कई प्रमुख लोग उपस्थिIMG 20260518 WA0081IMG 20260518 WA0087IMG 20260518 WA0085

IMG 20260518 WA0082

त रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां