Homeउत्तर प्रदेशपुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार; 2 के पैर में...

पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार; 2 के पैर में लगी गोली

अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

अखंडनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट की दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद; ई-रिक्शा चालकों को निशाना बनाकर करते थे लूट

 

 

 

जनपद सुलतानपुर के थाना अखंडनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की घटनाओं में शामिल चार शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना रविवार देर रात की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि नेमपुर घाट की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार कुछ बदमाश असलहों के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं।

सूचना पर सक्रिय हुई अखंडनगर पुलिस ने कुन्दाभैरोपुर के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान संगम उर्फ प्रमोद निवासी सरपतहा जौनपुर तथा हेमचंद्र उर्फ हेमू निवासी मुस्तफाबाद जौनपुर के रूप में हुई। वहीं राजू गौतम और मुकेश पाल को भी गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर

IMG 20260526 WA0008IMG 20260526 WA0007IMG 20260526 WA0022IMG 20260526 WA0021

IMG 20260526 104337

बृजनारायण सिंह के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की अपाचे और सुपर स्प्लेंडर बाइक, दो तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 22 और 24 मई को अखंडनगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों से लूट की घटनाएं कबूल की हैं। आरोपी सवारी बनकर ई-रिक्शा बुक करते और सुनसान स्थान पर चालक से मोबाइल व नकदी लूट लेते थे। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर चारु निगम द्वारा गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां