Homeउत्तर प्रदेशसीओ नगर की सरकारी गाड़ी में अचानक लगी आग, धूं-धूं कर हुई...

सीओ नगर की सरकारी गाड़ी में अचानक लगी आग, धूं-धूं कर हुई स्वाहा….

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राइवर मरम्मत के लिए ले जा रहा था

 

 

 

 

 

सुल्तानपुर में मंगलवार शाम शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां सीओ सिटी सौरभ सामंत की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट चौराहे पर हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 

बता दें कि शॉट सर्किट से आग लगने के बाद जब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिस कारण पूरी गाड़ी आग की चपेट में ले आ गई और वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

 

सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि उनकी गाड़ी में शॉर्ट सर्किट की समस्या थी। ड्राइवर गाड़ी को मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर ले जा रहा था, तभी रास्ते में आग लग गई।

घटना के समय गाड़ी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, केवल ड्राइवर ही उसे लेकर जा रहा था। सीओ सिटी सौरभ सामंत सुरक्षित हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वाScreenshot 2026 0526 192439 1

यरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां