अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सुलतानपुर ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति, 27 मई की घोषित छुट्टी निरस्त
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के अनुसार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले 27 मई 2026, बुधवार को घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं संबंधित कार्यालयों को निर्देशित किया है कि शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश की सूचना जनपद के सभी प्रमुख विभागों को भेज दी ग
ई है।