अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुन्नी समुदाय के जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, सभी धर्मों के लोगों ने की शिरकत; सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
सुल्तानपुर। सातवीं मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार देर शाम सुन्नी समुदाय द्वारा पारंपरिक अकीदत और एहतराम के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस सुल्तानपुर शहर के डिहवा स्थित इमामबाड़े से शुरू होकर राहुल चौराहा, शाहगंज, चौक समेत विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए डाकखाना पहुंचा। पूरे रास्ते या हुसैन की सदाओं और मातमी माहौल के बीच लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद किया।
आशिकाने अहले-बैत इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मोईनुद्दीन ने कहा कि कर्बला का पैगाम इंसाफ, सच्चाई और जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का जुलूस केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मानवता, भाईचारे और सत्य के लिए संघर्ष का प्रतीक है।
जुलूस मार्ग पर अकीदत मंद लोगों द्वारा जगह-जगह सबील और लंगर का इंतजाम किया गया है।जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कई हिंदू ताजियादारों की मौजूदगी ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ सिटी सौरभ सामंत के नेतृत्व में नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा और शाहगंज चौकी प्रभारी दरोगा अविनाश चन्द्र, शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल सुरजन लाल यादव, राम कुमार यादव समेत पुलिस बल जुलूस मार्ग पर तैनात रहा। वहीं चेयर मैन प्रवीण कुमार अग्रवाल, ईओ लाल चन्द्र सरोज की ओर से साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए।
जुलूस का आयोजन आशिकाने अहलेबैत इंतजामिया कमेटी डिहवा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
जुलूस का आयोजन आशिकाने अहलेबैत इंतजामिया कमेटी, डिहवा सुल्तानपुर के तत्वावधान में किया गया। संस्था के अध्यक्ष गुलाम मोइनुद्दीन,संरक्षक जफर उल्ला, यूथ अध्यक्ष खुर्शीद आलम और वालंटियर अध्यक्ष मोबीन अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। वहीं अंजुमन फैज़ान-ए-रज़ा कर्बला कमेटी डिहवा सुल्तानपुर के अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद, एहसान सोनू और अख़लाक़ अहमद पप्पू समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
जिला सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान,मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद, अरबाब अहमद, जावेद अहमद, एस.अहमद समेत विभिन्न संगठनों के
पदाधि




कारी शामिल हुए।