Homeउत्तर प्रदेशफौजी के बुजुर्ग पिता के घर लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी...

फौजी के बुजुर्ग पिता के घर लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज इनायतपुर गांव में वारदात, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी नहीं मिला सुराग; पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

सुल्तानपुर।गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज इनायतपुर गांव में एक फौजी के बुजुर्ग पिता के घर हुई लाखों रुपये की चोरी ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। चोरों ने 21 जून की रात सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के कीमती जेवरात और करीब ढाई लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मोहम्मद तैयब के अनुसार उनका बेटा भारतीय सेना में तैनात है और अधिकांश समय घर से बाहर रहता है। घटना की रात चोर मकान के पिछले हिस्से में स्थित सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने कमरों के दरवाजे तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली तथा उसी रास्ते से फरार हो गए।

सुबह नमाज के लिए उठने पर मोहम्मद तैयब ने घर का सामान बिखरा और दरवाजे टूटे देखे, जिसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डायल 112 की टीम और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पीड़ित का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक न तो चोरी गए सामान की बरामदगी हुई है और न ही आरोपियों का कोई सुराग मिला है। मंगलवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासनIMG 20260623 WA0118IMG 20260623 WA0122

दिया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां