अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
थाना समाधान दिवस में पुलिस-राजस्व की संयुक्त सुनवाई, भूमि विवाद समेत जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सुलतानपुर, 25 जुलाई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना गोसाईंगंज, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात सहित अन्य थानों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
थाना गोसाईंगंज में प्रभारी निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर राघवेंद्र यादव तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कोतवाली देहात में तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर हवलदार यादव सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कोतवाली नगर में प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान, एसएसआई जितेंद्र कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने जनसुनवाई की।
थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद तथा अन्य राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान कराया जाएगा।
जनपद पुलिस ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को आवश्यक विधिक जानकारी भी उपलब्ध


कराई गई।