Homeउत्तर प्रदेशएसपी चारू निगम बोलीं— मंदिरों, घाटों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व संवेदनशील...

एसपी चारू निगम बोलीं— मंदिरों, घाटों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

 

सुलतानपुर। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस एवं प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों, घाटों, कांवड़ मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु आवश्यक रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

एसपी चारू निगम ने बताया कि सोमवार, शनिवार एवं अन्य विशेष अवसरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल मीडिया एवं मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से अफवाहों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही विभिन्न धर्मगुरुओं, कांवड़ यात्रा समितियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग एवं नियमों के पालन की अपील

की है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां