अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा पुलिस प्रशासन सक्रिय
सुल्तानपुर जिले में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार शाम लगभग 6 बजे पुलिस कर्मियों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारु निगम ने आम जनता से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और ध्वज संहिता (फ्लैग कोड) का पालन करने की अपील की है।
अभियान के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह तिरंगा यात्रा निकाली। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल हुआ।
मीडिया से बात करते हुए एसपीचारु निगम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता दिवस तथा राष्ट्रीय प्रतीकों का महत्व समझाना है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आग्रह किया। एसपी ने विशेष रूप से झंडा संहिता (फ्लैग कोड) का पालन करने पर जोर दिया।
एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रशासनिक और सरकारी भवनों पर सूर्यास्त के बाद या रात में झंडा बिना प्रकाश के नहीं रहना चाहिए, बल्कि उचित प्रकाश की व्यवस्था की जानी चाहिए।
पुलिस विभाग विभिन्न माध्यमों से पूरे जिले में तिरंगा यात्राएं और जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि यह संदेश हर घर तक पहुंच सके।
पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य न केवल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना है, बल्कि आम नागरिकों को तिरंगे के सम्मान और उससे जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।
तिरंगा यात्रा में एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया, एएसपी बृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान, इंस्पेक्टर हंसमति ,कंचन सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भारी संख्या





में शामिल हुए।