अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप,

कुड़वार रोड ओवरब्रिज के नीचे से कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा
सुलतानपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने शाकिब उर्फ भण्डारी हत्याकांड में वांछित चल रहे अभियुक्त रिजवानुल हक उर्फ कुन्नु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या की साजिश में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार को कुड़वार रोड ओवरब्रिज के नीचे करौदिया से करीब 2:10 बजे की गई।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवानुल हक उर्फ कुन्नु पुत्र शमशुलहक, निवासी लोलेपुर चौहानी, थाना कोतवाली नगर, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 419/2026 के तहत धारा 103(1), 238 व 61(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक 2 अगस्त 2026 की रात लोलेपुर चौहानी निवासी शाकिब उर्फ भण्डारी पुत्र मो. शाहबान की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया था। विवेचना के दौरान रिजवानुल हक उर्फ कुन्नु की हत्या की साजिश में संलिप्तता सामने आई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र, आरक्षी रामबहादुर और आरक्षी अंकित शामिल रहे।