अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
तहसील सदर में एसडीएम गरिमा सौनकिया की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश
सुल्तानपुर। तहसील सदर सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई के दौरान कुल 165 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 155 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस, विकास कार्यों और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों से विशेष रूप से कहा कि भूमि विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में मौके पर जांच कराकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। समाधान दिवस में डॉ. लाल जी एसीएमओ, नायब तहसीलदार प्रभात चंद्र पाण्डेय, कानूनगो इंद्र प्रताप सिंह, अयोध्या सिंह, मंगरू राम, आरके जितेंद्र सिंह, भृगुदेव तिवारी समेत लेखपाल, राजस्वकर्मी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्दे




श दिए।