



अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
कोतवाली देहात और थाना गोसाईँगंज समेत जिले भर के थानों में जनसुनवाई कर भूमि विवादों के निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश, पुलिस-राजस्व विभाग को बेहतर समन्वय पर जोर
सुलतानपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने थाना कोतवाली नगर पहुंचकर विभिन्न विवादों एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों को लेकर फरियादियों की जनसुनवाई की। एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि एवं जमीनी विवादों से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष एवं गहन जांच करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
एसपी ने ऐसे मामलों में, जिनमें मौके पर जाकर स्थलीय जांच जरूरी है, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
वहीँ कोतवाली देहात में थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह,क्राइम इंस्पेक्टर हवलदार सिंह, सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह एवं थाना गोसाईँगंज में थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा समेत पुलिस अधिकारियों व राजस्व कर्मियों ने जनसुनवाई कर भूमि विवादों के निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए
निर्देश।