Homeउत्तर प्रदेशकादीपुर में शिक्षक दंपती की धारदार हथियार से हत्या, निजी विद्यालय परिसर...

कादीपुर में शिक्षक दंपती की धारदार हथियार से हत्या, निजी विद्यालय परिसर में मिले शव

IMG 20260929 WA0032अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

 

मोतिगरपुर शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और पत्नी विनीता की हत्या से सनसनी, फावड़ा-कुल्हाड़ी व चाकू बरामद; डीआईजी और एडीजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दिए जांच के निर्देश

 

 

 

सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डढ़ियापुर गांव में मंगलवार सुबह शिक्षक दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। मोतिगरपुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं कंपोजिट विद्यालय खनुहट में प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में अलग-अलग स्थानों पर खून से लथपथ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर संचालित निजी विद्यालय में विनीता सिंह का शव मिला, जबकि मुकेश सिंह का शव विद्यालय परिसर से करीब 150 मीटर दूर पाया गया। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह पति-पत्नी के शव मिलने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी कादीपुर और अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान विनीता सिंह और उनके पति मुकेश सिंह के रूप में हुई। एसपी के निर्देश पर फील्ड यूनिट, एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया है। कई टीमें गठित कर घटना के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी सोमेन वर्मा ने भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच की प्रगति की जानकारी ली।

बताया गया कि मुकेश सिंह वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक बने थे और वर्ष 2013 से शिक्षक संघ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने वर्ष 2002 में मनराजी शिक्षण संस्थान की स्थापना की थी। उनकी पत्नी विनीता विद्यालय का संचालन करती थीं और पिछला जिला पंचायत चुनाव वार्ड संख्या 11 से लड़ चुकी थीं। दंपती का 20 वर्षीय बेटा अभ्युदय दिल्ली में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के कारणों और संभावित आरोपियों की तलाश IMG 20260929 WA0030IMG 20260929 WA0031

IMG 20260929 114442 1

में जुटी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां