Homeउत्तर प्रदेशलेखपालों के कार्य बहिष्कार से संपूर्ण समाधान दिवस प्रभावित,आठ सूत्रीय मांगों को...

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से संपूर्ण समाधान दिवस प्रभावित,आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

IMG 20261003 WA0161IMG 20261003 WA0156IMG 20261003 WA0158 1IMG 20261003 WA0143IMG 20261003 WA0138

IMG 20261003 WA0147

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

 

तहसील सदर में उमड़ी फरियादियों की भीड़, एडीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

 

 

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, तहसील सदर शाखा की ओर से लंबित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किए जाने से शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को मायूसी का सामना करना पड़ा। अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचे लोगों को लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण राजस्व संबंधी मामलों में परेशानी उठानी पड़ी।

इसी बीच लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर गरिमा सौनकिया के माध्यम से सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ ने प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कराने तथा वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

इसके अलावा वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र घोषित करने, भत्तों में वृद्धि, परिषदादेश के विपरीत पटलों पर संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लेखपाल पद को टेक्निकल पद घोषित करने की मांग की गई। संघ ने समाधान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया और तहसीलदार सदर अभिनव सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एडीएम ने समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का समयबद्ध, विधिसम्मत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान ईओ नगर पालिका लाल चंद्र सरोज, नायब तहसीलदार प्रभात चन्द्र पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव,बीडीओ कूरेभार श्रीकांत तिवारी, राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह, मंगरुराम,अयोध्या सिंह, राम पाल मिश्रा, इंस्पेक्टर क्राइम राघवेन्द्र यादव, सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीIMG 20261003 WA0159 मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां