अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार सरबर और निशा पाल को मिली राहत, साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से वापस मिली ठगी की रकम
ऑनलाइन ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोसाईगंज पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने दो पीड़ितों की कुल 40,505 रुपये की धनराशि वापस कराकर राहत दिलाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को उनकी रकम वापस मिली।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा के अनुसार, पहला मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव निवासी सरबर पुत्र मोहम्मद हाकीक से जुड़ा है। उन्होंने 22 मई 2026 को ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33105260113974 पर कार्रवाई करते हुए साइबर हेल्प डेस्क टीम ने उनकी 12,000 रुपये की धनराशि वापस कराई।
दूसरे मामले में बसौहा गांव निवासी निशा पाल पत्नी जितेंद्र ने 31 जुलाई 2026 को ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33107260188201 पर आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उनकी 28,505 रुपये की रकम वापस कराई। इस तरह दोनों पीड़ितों को कुल 40,505 रुपये वापस मिले।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अखण्ड देव मिश्रा, निरीक्षक अपराध राघवेंद्र यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल सक्सेना, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार और महिला कांस्टेबल प्रियंका कुशवाहा की भूमिका रही।
पुलिस की अपील: किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से ठगी की रकम रोकने और वापस पाने की संभावना
बढ़ सकती है।