
अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
एसडीएम गरिमा सौनकिया की अगुवाई में तहसीलदार अभिनव सिंह समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था, श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील
सुलतानपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर सदर तहसील परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया की अगुवाई में आयोजित इस भंडारे में तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर सेवा एवं समर्पण की मिसाल पेश की। धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव के वातावरण में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
भंडारे का आयोजन तहसील परिसर में किया गया है, जहां श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन में तहसीलदार सदर अभिनव सिंह की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
भंडारे के दौरान नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र यादव, प्रभात चंद्र पाण्डेय, कानूनगो इन्द्र प्रताप सिंह, भृगुदेव तिवारी समेत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।