Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता...

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर मंथन, बाजारों को सक्रिय बनाने पर जोर

  • अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन की तैयारियों और निष्क्रिय इकाइयों के पुनर्गठन पर हुई चर्चा

 

 

 

 

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मारवाड़ी धर्मशाला, सीताकुंड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय ने किया। बैठक में जिले, नगर एवं विभिन्न बाजारों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक रामनिवास अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने तथा बाजार इकाइयों को और अधिक सक्रिय करने पर बल दिया। वहीं जिला युवा अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने कहा कि जो बाजार इकाइयां लंबे समय से निष्क्रिय हैं, उनके अध्यक्षों में बदलाव कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जानी चाहिए।

नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय ने आगामी दिनों में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के जनपद आगमन कार्यक्रम की तैयारियों तथा जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजाज अहमद, जिला महामंत्री कृष्ण चंद्र बरनवाल, जिला मीडिया प्रभारी जुबैर अहमद, जिला उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, सईद अहमद, जिला मंत्री रामतीरथ सोनी, नगर महामंत्री मंजूर अहमद, नगर उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, नगर महामंत्री मोहम्मद शहजाद, जिला संगठन मंत्री सर्वेश बरनवाल, जिला मंत्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अज़मत खान नगर अध्यक्ष युवा,एस.एन. सोनी, नगर मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, जावेद अहमद, सईद अहमद, सरफराज,एजाज़ अहमद,जिला महिला अध्यक्ष पूजा कसौधन, जिला महिला महामंत्री सरिता अग्रहरि सहित विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपIMG 20260607 WA0065IMG 20260607 WA0067IMG 20260607 WA0072IMG 20260607 WA0069IMG 20260607 WA0066 1स्थित रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां