अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
डीएम इंद्रजीत सिंह ने एसडीएम व सीओ को संयुक्त अभियान चलाने के दिए निर्देश,राजस्व-पुलिस-विद्युत विभाग की टीमों ने की कार्रवाई
सुलतानपुर। फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों द्वारा खेतों के आसपास अवैध रूप से लगाई जा रही झटका मशीनों की चपेट में आने से हो रही मौतों को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने गंभीरता से लिया है। हाल में करंट की चपेट में आने से हुई मौतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध झटका मशीनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जनपद की सभी तहसीलों में राजस्व, पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर व्यापक अभियान चलाया गया। टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में खेतों और अन्य स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए झटका मशीनों की जांच की और उन्हें हटवाने की कार्रवाई की।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध रूप से लगाई गई झटका मशीनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसी मशीनें लोगों और पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
जिलाधिकारी के इस निर्देश से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और करंट से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की
उम्मीद है।






उम्मीद है।