अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद की सर्विलांस सेल टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) चारु निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने कुल 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
रविवार को बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने सुल्तानपुर पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा वीवो और रियलमी के फोन बरामद हुए हैं।VIVO के 33, realme के 20, SAMSUNG के 17, REDMI के 14, OPPO के 13, अन्य ब्रांड्स में Poco के 07, Infinix के 07, OnePlus के 05, Motorola के 03 और Tecno के 02 शामिल हैं।
आमजन के लिए पुलिस की अपील (CEIR पोर्टल) पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। स्थानीय थाने में शिकायत के साथ रसीद और पहचान पत्र लेकर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें। इससे मोबाइल ब्लॉक हो जाएगा और भविष्य में जैसे ही उसमें कोई सिम डालेगा, सर्विलांस टीम को नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिससे फोन बरामद करना आसान होगी।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी सर्विलांस सेल उप-निरीक्षक शिवानंद यादव के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अनुराग सिंह, आरक्षी दुर्गादत्त दीक्षित, अभिषेक यादव, शैलेंद्र कुमार, ललित सिंह और प्रदीप दुबे की अहम भू



मिका रही।