अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
कमिश्नर अयोध्या ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,53.15 लाख पौधों का महाअभियान
सुल्तानपुर। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त अयोध्या मंडल एवं नोडल अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, संयुक्त विकास आयुक्त राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, एसडीएम सदर उत्तम तिवारी, प्रीति जैन, प्रवीण कुमार, सीएमओ डॉ भारत भूषण,बीएसए उपेन्द्र गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में वृक्षारोपण स्थलों के चयन, गड्ढों की खुदाई, नर्सरियों से पौधों के उठान तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण किए जाने वाले स्थानों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 53 लाख 15 हजार 700 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और अब तक 97 प्रतिशत पौधों का उठान संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है। वृक्षारोपण कार्यक्रम 12 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
मंडलायुक्त ने सभी विभागों को समय से सभी तैयारियाँ पूरी करने, पौधरोपण के बाद शत-प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित करने तथा कंट्रोल रूम स्थापित कर अगले ही दिन यह कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, ग्राम विकास, उद्यान, लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप जनसहभागिता के साथ अभियान सफल बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, महिला एवं युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवी संगठनों और एफपीओ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पौधों के संरक्षण के लिए ट्री-गार्ड और तारबाड़ की व्यवस्था कर रोपे गए पौधों को जीवित रखना सभी विभागों की साझा जिम्मे





दारी होगी।