अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
देहात कोतवाली पुलिस की चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाई, 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
सुलतानपुर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम अभियाखुर्द स्थित पखरौली ओवरब्रिज के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दुर्गा प्रसाद पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी कमनगढ़ थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी बुधवार सुबह करीब 9:20 बजे की गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 142/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने हेतु भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारु निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक हवलदार सिंह यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव, प्रदीप सरोज, विजय यादव और कांस्टेबल कुलदीप यादव
शामिल