Homeउत्तर प्रदेशनए पंजीकरण आदेश के विरोध में उतरे दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर,...

नए पंजीकरण आदेश के विरोध में उतरे दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर, रोजगार छिनने का जताया डर

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

तहसील संघ ने जिला निबंधक को सौंपा ज्ञापन, आदेश वापस न होने पर रजिस्ट्री कार्य ठप करने की चेतावनी

 

 

 

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के पंजीकरण एवं निबंधन विभाग द्वारा जारी नए आदेश के विरोध में गुरुवार को सुल्तानपुर के दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने विरोध प्रदर्शन किया। दस्तावेज लेखक तहसील संघ सदर (रजिस्ट्री कंपाउंड) के बैनर तले जुटे प्रदर्शनकारियों ने जिला निबंधक को ज्ञापन सौंपकर शासनादेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।

विरोध कर रहे कर्मियों का कहना है कि 4 जून 2026 को जारी पत्र संख्या 2523/ई-पंजीकरण/शि०क०लख०/2026 के तहत अब विशिष्ट एवं निजी संस्थाओं को भी दस्तावेजों के पंजीकरण की अनुमति दी गई है। उनका आरोप है कि इस फैसले से प्रदेशभर के लाखों अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर, कंप्यूटर ऑपरेटर और मुंशी प्रभावित होंगे।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार एक ओर रोजगार सृजन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे फैसलों से वर्षों से जुड़े लोगों की आजीविका संकट में पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो सदर तहसील में कार्यरत सभी लोग पंजीकरण कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे, जिससे रजिस्ट्री का कामकाज ठप हो सकता है।

ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेंद्र श्रीवास्तव, मो. अकरम, राजेश श्रीवास्तव, अब्दुल हसन, विजय कुमार सिंह और अरविंद सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में तहसील कर्मी मौ

IMG 20260618 WA0008 1

जूद रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां