अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
गो-तस्करी, अवैध धर्मांतरण, गैंगस्टर कार्रवाई और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर दिए कड़े निर्देश, बकरीद व गंगा दशहरा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार सुल्तानपुर में अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण चतुर्वेदी, ऋतिक कपूर, आशुतोष कुमार, सौरभ सामंत, सुनील कुमार सिंह, विनय गौतम, आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश पुलिस मुख्यालय की 10 प्राथमिकताओं के तहत अपराध नियंत्रण, लोक अदालत में लंबित मामलों के निस्तारण और विभिन्न संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई।
एडीजी ने गो-हत्या, गो-तस्करी, अवैध धर्म परिवर्तन, टॉप-10 मुकदमों के प्रभावी अभियोजन तथा अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लूट व संपत्ति संबंधी अपराधों के आरोपियों के सत्यापन, अनावरण लंबित मामलों के जल्द खुलासे और गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्ती पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में फरार व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा आगामी ईद-उल-जुहा और गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दि
ए गए।