अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की सीरत कॉन्फ्रेंस में उलमा ने इंसानियत, न्याय और सामाजिक सुधार पर दिया जोर
सुल्तानपुर। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, सुल्तानपुर यूनिट की ओर से रविवार को जलसा मैरिज लॉन के सभागार में सीरत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। वक्ताओं ने हजरत मुहम्मद ﷺ की सीरत और तालीमात पर रोशनी डालते हुए अमन, इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सुधार का संदेश दिया।
कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता आजमगढ़ से आए मौलाना ताहिर मदनी ने की, जबकि संचालन मौलाना रैयान कासमी मीरापुर ने किया। मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने कहा कि हजरत मुहम्मद ﷺ पूरी मानवता के लिए रहमत बनकर आए। उनकी शिक्षाएं इंसान को न्याय, बराबरी, नैतिकता और आपसी मोहब्बत का रास्ता दिखाती हैं।
वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में नशाखोरी, सामाजिक असमानता, पारिवारिक तनाव और आपसी दूरी जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे समय में सीरत-ए-तैय्यबा से मार्गदर्शन लेकर समाज में शांति और सौहार्द कायम किया जा सकता है। मौलाना ताहिर मदनी ने सकारात्मक सोच, हौसले और उम्मीद को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में गुफरान अहमद ने नातिया कलाम पेश किया। अंत में जिला अध्यक्ष डॉ. कमालउद्दीन खान और संयोजक मास्टर लईक अहमद ने अतिथियों का आभार जताया। मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।
इस मौके पर मौलाना माताहरुस्सलाम , मौलाना शकील अहमद मिस्बाही,पत्रकार हाशिम अब्दुल्ला,अफ्तार अहमद, आमिल सिद्दीकी, सईद अहमद, रज़ा हैदर, मास्टर निजाम खान, अलीमुद्दीन, इरफान गनी खान, सलमान गनी खान, हैदर अब्बास, एडवोकेट एमएच खान गौरी, माजिद अहमद, एडवोकेट शमीम खान,इम्तियाज खान, नियाज अहमद, हादी खान, फैज उल्लाह अंसारी, हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, अजीम किदवई, आमिल सिद्दीकी, अधिवक्ता मोहर्रम अली,मौलाना मोहम्मद सिबतैन, हैदर अब्बास समेत बड़ी संख्या में लोग 




मौजूद रहे।