अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
हरीपुर बनवा स्थित मां सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यक्रम में कादीपुर इकाई के साथ बैठक का निर्णय
सुल्तानपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सुल्तानपुर इकाई की ओर से शनिवार, 22 अगस्त को हरीपुर बनवा स्थित मां सरस्वती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, लोहरामऊ में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संगठन के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर नियमित अभियान का रूप लेना चाहिए। पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ‘रवि’, महामंत्री सूर्य प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी अफ्तार अहमद, संगठनमंत्री,मनोज कुमार शुक्ला,धर्मेन्द्र दूबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
पौधरोपण कार्यक्रम के बाद पूर्वांचल की प्रसिद्ध पारंपरिक डिश बाटी-चोखा की व्यवस्था की गई। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की कादीपुर इकाई के साथ एक बैठक आगामी तिथियों में आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी विचार-विमर्श के बाद साझा


की जाएगी।