









अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 123 मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल रहा तैनात
सुल्तानपुर। जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। शहर के घरहां स्थित ईदगाह सहित जिले की प्रमुख मस्जिदों में हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। घरहां ईदगाह पर जामे अरबिया खैराबाद सुल्तानपुर के मौलाना सुलेमान ने नमाज अदा कराई।
त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे। ईदगाह परिसर में एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया, सीडीओ विनय कुमार सिंह, एसडीएम सदर उत्तम तिवारी, तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी, नायब तहसीलदार,सीओ सिटी सौरभ सामंत, क्राइम इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान प्रभारी थाना कोतवाली नगर,ईओ नगर पालिका परिषद लाल चन्द्र सरोज सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जिले भर में लगभग 123 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी, जबकि संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहा।
खैराबाद की मस्जिद मीर बंदे हसन, जामे इस्लामिया, जामे अरबिया, मस्जिदे हिरा, जामे हबीबिया, मस्जिद बेलाल, मदीना मस्जिद समेत दर्जनों मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी नमाजें मस्जिदों और ईदगाहों के भीतर ही संपन्न हुईं तथा कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी गई।
सुल्तानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने लगातार भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने धर्मगुरुओं, शांति समिति के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर श्याम सुंदर, कई इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर,समाजसेवी संगठनों की ओर से जिला सुरक्षा संगठन के महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान,संयोजक सरदार बलदेव सिंह, आशीष अग्रवाल, अफ्तार अहमद मीडिया प्रभारी,
कुलदीप गुप्ता, भृगदेव तिवारी, अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, संतोष पाठक, राजकुमार, अलीमुद्दीन, विनय सेन, बाल गोविंद मौर्य,पवन कुमार आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाजवादी पार्टी के नेता गुफरान अहमद सैफी, निसार अहमद गुड्डू ने सभी को गले मिलकर ई
द की बधाई दी।