Homeउत्तर प्रदेशभटकी महिला को परिवार से मिलाया पुलिस की मानवीय पहल से संभव...

भटकी महिला को परिवार से मिलाया पुलिस की मानवीय पहल से संभव हुआ मिलन

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

पुलिस ने एक भटकी हुई महिला को उसके परिवार से मिलाया है। छत्तीसगढ़ निवासी मोहिनी देवी भटककर लंभुआ क्षेत्र के परशुरामपुर गांव पहुंच गई थीं, जिसके बाद पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए यह कार्य किया।

 

पीआरबी टीम ने मोहिनी देवी को परशुरामपुर गांव में पाया और उन्हें चौकी पर ले आई। महिला पुलिस चौकी प्रभारी रेखा देवी ने उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों का पता लगाया।

 

जानकारी मिलने के बाद महिला को कुड़वार थाना ले जाया गया, जहां उनके पति लीलाधर को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में थाना कुड़वार में सामान्य डायरी (जीडी) भी दर्ज की गई।

 

इस कार्य में महिला उपनिरीक्षक रेखा देवी, महिला कांस्टेबल राजू सिंह और पीआरबी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को परिजनों को सौंIMG 20260415 WA0108IMG 20260416 215241पा गया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां