Homeउत्तर प्रदेशमण्डलायुक्त राजेश कुमार का सुल्तानपुर दौरा, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की जमीनी...

मण्डलायुक्त राजेश कुमार का सुल्तानपुर दौरा, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

अयोध्या मण्डल के मण्डलायुक्त राजेश कुमार ने सुलतानपुर जनपद का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। जनपद आगमन पर उन्होंने जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारु निगम की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की कानून-व्यवस्था तथा प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त थाना गोसाईगंज भी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन नए भवन के कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। इसके साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, बैरक और मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति पर संतोष जताया।

मण्डलायुक्त ने जनसुनवाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूदIMG 20260416 WA0115IMG 20260416 WA0113IMG 20260416 WA0117IMG 20260416 WA0114IMG 20260416 WA0116IMG 20260416 WA0112 रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां