अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, राजस्व व पुलिस मामलों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
सुलतानपुर। तहसील सदर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर बिपिन कुमार द्विवेदी और तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।
इस दौरान कुल 129 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 122 प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश जारी किए गए हैं।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र यादव, कानूनगो इंद्रप्रताप सिंह, अयोध्या सिंह, राम पाल मिश्रा, आरके जितेंद्र सिंह सहित कई लेखपाल व राजस्व



कर्मी उपस्थित रहे।