अफ़्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
भूमि विवाद और आपसी रंजिश के मामलों का मौके पर निस्तारण, महिलाओं, दिव्यांगों व बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता देने के निर्देश
फर्स्ट एडिटर। सुल्तानपुर।
जनपद के सभी थानों पर शनिवार को शासन के निर्देशानुसार ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना रहा। विभिन्न थानों पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
थाना गोसाईगंज में एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह, सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखण्ड देव मिश्रा की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। वहीं कोतवाली नगर में इंस्पेक्टर क्राइम आलोक कुमार धीमान, सब इंस्पेक्टर संजय राय, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश समेत पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद रहे। कोतवाली देहात में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह,क्राइम इंस्पेक्टर हवलदार यादव और सब इंस्पेक्टर अभिनव शंकर शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान भूमि विवाद, आपसी रंजिश और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ सुना गया। कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि जटिल मामलों में संयुक्त टीम को स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने तथा लंबित मामलों को समयबद्ध ढंग से पोर्टल पर अपडेट करने के निर्दे




श दिए।