Homeउत्तर प्रदेश13 वर्षीय राजकुमार को मिला 'बाल वीरता पुरस्कार'

13 वर्षीय राजकुमार को मिला ‘बाल वीरता पुरस्कार’

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

13 वर्षीय राजकुमार निषाद को मंगलवार को ‘बाल वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कलेक्ट्रेट सभागार में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। राजकुमार ने गोमती नदी में डूब रहे तीन किशोरों की जान बचाई थी।

 

सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने राजकुमार के अदम्य साहस और सूझबूझ की सराहना की। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने राजकुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

यह घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बेलहरी गांव के पास गोमती नदी में हुई थी। कुलदीप (23) अपने गांव के मंजीत (15), कल्लू (13) और ओम लाल (15) के साथ मछली पकड़ने गए थे। नदी किनारे पहुंचने पर सभी ने नहाने का फैसला किया और गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूबने लगे।

 

इसी दौरान पास में भैंस चरा रहे 13 वर्षीय राजकुमार निषाद ने उन्हें डूबते देखा। उसने तुरंत दौड़कर मंजीत, कल्लू और ओम लाल को अथक प्रयास से बचा लिया। हालांकि, कुलदीप का वजन अधिक होने के कारण राजकुमार उसे नहीं बचा सका।

 

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुलदीप का शव नदी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और राजकुमार को आर्थिक सहायता प्रदान की। ब्लॉक प्रमुख ने राजकुमार की मां को भी सम्मानित किया और कहा कि बच्चे की शिक्षा का सारा खर्च वहन किIMG 20260512 WA0045IMG 20260512 WA0046 1या जाएगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां