एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
अखण्डनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटी गई पाजेब, नगदी, तमंचा और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
सुलतानपुर जनपद की अखण्डनगर पुलिस ने असलहे के बल पर महिला से लूट की वारदात करने वाले चार बदमाशों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षकचारु निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजनारायण सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने एक महिला को असलहा सटाकर उसके सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना अखण्डनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कमिया बहाउद्दीनपुर के पास गिधौना मार्ग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, दीपक कुमार, अनुराग तथा विवेक कुमार निवासी थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक जोड़ी पाजेब, चार हजार रुपये नगद, .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक नंबर यूपी44 बीएन 9975 बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की कार्रवाई की गई। इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय, आरक्षी योगेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, रि0 आरक्षी नीरज कुमार, आनन्द वर्धन समेत पुलिस टीम की अहम भू
मिका रही।