अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
जलभराव, अतिक्रमण, जाम, सड़क गड्ढों और सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर विभागों को कार्रवाई के आदेश, महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने पर भी जोर
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित व्यापार बन्धु बैठक में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने एसडीएम सदर उत्तम तिवारी, जिला उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह की उपस्थिति में जिले के व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में प्यारेपट्टी क्षेत्र में जलभराव, वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर अंधेरा, चौक क्षेत्र में अतिक्रमण तथा नमक मंडी में ट्रकों के अनियंत्रित आवागमन जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। डीएम ने नगर पालिका, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नगर अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने सुपर मार्केट में अतिक्रमण, दुकानों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे को उठाया जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका को व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं केएनआईटी और कटका बाजार क्षेत्र की जर्जर सड़कों , सड़क पर गड्ढों का मुद्दा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद ने उठाया तथा सूरापुर बाजार में अतिक्रमण की समस्या पर संबंधित विभागों को तत्काल निरीक्षण कर सड़कें गड्ढामुक्त कराने को कहा गया।
बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। डीएम ने अगली बैठक में डीसी एनआरएलएम, डूडा और आर-सेटी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। हनुमानगंज में रोडवेज बस संचालन, दोस्तपुर शाही पुल की जर्जर स्थिति और सूरापुर जाम समस्या पर भी विभागों से कार्ययोजना मांगी गई।
बैठक के दौरान सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी, केराना व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक सागर, रवीन्द्र त्रिपाठी, अलीमुद्दीन, हिमांशु मालवीय,अमर बहादुर सिंह, मो0 आसिफ अंसारी, ज़ुबैर अहमद, हाशिम अब्दुल्ला,राजदेव शुक्ला, सईद अहमद, एम आर नंदवंशी समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों का मु


द्दा उठाया।