Homeउत्तर प्रदेशमिठनेपुर में दबंगों का तांडव, कट्टे की नोक पर युवक को उठाया;...

मिठनेपुर में दबंगों का तांडव, कट्टे की नोक पर युवक को उठाया; विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला

एस. अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

फायरिंग और मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल; एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

 

 

 

सुल्तानपुर।कुड़वार थाना क्षेत्र के मिठनेपुर गांव में दबंगई और हिंसा का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव में हुए एक विवाद के बाद आठ लोग बाइक से कोटेदार अवनीश गिरि के घर पहुंचे और कट्टे की नोक पर एक युवक को जबरन उठा ले गए। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश गिरि और उनके भाई गौरव गिरि पर आरोपियों ने रॉड और डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने एक-दो राउंड फायरिंग भी की, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। घटना में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं।

अवनीश गिरि ने गांव के प्रधान राम मूर्ति सहित कई लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को लेकर घायल पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित परिवार ने कुड़वार पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने न तो तत्काल कार्रवाई की और न ही घायलों का मेडिकल कराया। परिवार ने पुलिस अधीक्षक चारु निगम से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांIMG 20260604 WA0096IMG 20260604 WA0095ग की है।

वहीं थाना प्रभारी कुड़वार ने गोली चलने सहित सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां