अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
डीएम इन्द्रजीत सिंह व एसपी चारू निगम के निर्देश पर गांव-गांव अभियान, विक्रेताओं पर भी होगी कार्रवाई
सुल्तानपुर जनपद में खेतों में फसलों की सुरक्षा के नाम पर अवैध रूप से लगाई जा रही झटका मशीनों से होने वाली जनहानि को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने इनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में गांव-गांव पहुंचकर अवैध झटका मशीनों को हटवा रही हैं। साथ ही ग्रामीणों को विद्युत करंट से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 64 अवैध झटका मशीनें हटवाई गई हैं। थाना धम्मौर क्षेत्र के शाहपुर शरकण्डे डीह से तीन, लम्भुआ के रामपुर कुर्मियान से दो, जयसिंहपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 20, बल्दीराय के सिंहनी, बरासीन आदि गांवों से 15, मोतिगरपुर के पहाड़पुर, बेलहरी, डडवा कला व पटखौली से 12 तथा गोसाईगंज क्षेत्र के बिठ्ठलपुर आदि गांवों से 12 मशीनें हटाई गईं।
अभियान के दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा किसानों से अपील की जा रही है कि फसलों की सुरक्षा के लिए जानलेवा विद्युत व्यवस्था का इस्तेमाल न करें। इससे इंसानों के साथ पशुओं की जान को भी खतरा बना रहता है।
इसके अलावा झटका मशीनों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को भी चिन्हित किया जा रहा है। दुकानों पर छापेमारी कर मशीनों की तलाश की जा रही है तथा बरामद मशीनों को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनहानि की आशंका को देखते हुए अवैध झटका मशीन लगाने अथवा उनकी अवैध बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभियान आगे भी लगातार जा









री रहेगा।