Homeउत्तर प्रदेशत्योहारों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कोतवाली नगर व बन्धुआकला में...

त्योहारों को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कोतवाली नगर व बन्धुआकला में पीस कमेटी की बैठक

IMG 20260816 WA0076अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

 

ईद मिलाद-उन-नबी (बारह-रबी-उल -अव्वल), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नागपंचमी को लेकर पुलिस ने की शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाहों व भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट से बचने के निर्देश

 

 

सुलतानपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना कोतवाली नगर और थाना बन्धुआकला परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम के निर्देशन में आयोजित बैठकों में पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर त्योहारों की तैयारियों एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

थाना कोतवाली नगर में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और नगर कोतवाल इंस्पेक्टर सुरेश नारायण मिश्रा ने बैठक में मौजूद लोगों से आगामी श्रावण मास, बारावफात (जश्ने ईद मिलादुन्नबी), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नागपंचमी को आपसी भाईचारे और पारस्परिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। वहीं बन्धुआकला में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जाए और किसी भी अफवाह पर विश्वास न किया जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से भी बचने की हिदायत दी गई। किसी विवाद, समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सौहार्द कायम रहे। पुलिस-प्रशासन ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कीIMG 20260816 WA0074IMG 20260816 WA0078IMG 20260816 WA0077IMG 20260816 WA0074 1IMG 20260816 WA0056IMG 20260816 WA0054 अपील की।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां