Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने 24 घंटे में दो गुमशुदा किशोरों को सकुशल किया बरामद

पुलिस ने 24 घंटे में दो गुमशुदा किशोरों को सकुशल किया बरामद

अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर

 

एक किशोर सुरापुर से मिला, दूसरे को कानपुर पुलिस के समन्वय से खोजकर परिजनों को सौंपा गया

 

 

 

सुलतानपुर, 1 जुलाई। जनपद के थाना करौंदीकलां पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो गुमशुदा किशोरों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पहली घटना में 30 जून की शाम करौंदीकलां निवासी 16 वर्षीय अभिषेक अग्रहरि के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तलाश शुरू की और अभिषेक को सुरापुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके पिता विनोद अग्रहरि को सौंप दिया।

दूसरे मामले में कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र निवासी शनि, जो अपने मामा के घर ग्राम गंगापुर कला आया था, बिना बताए कहीं चला गया। सूचना मिलते ही करौंदीकलां पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस से समन्वय स्थापित किया। संयुक्त प्रयासों से शनि को सकुशल बरामद कर उसके पिता कमलकिशोर के सुपुर्द कर दिया गया।

करौंदीकलां पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की। सीओ कादीपुर विनय गौतम का कहना है कि गुमशुदा बच्चों एवं किशोरों की सुरक्षित बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जाIMG 20260701 WA0064IMG 20260701 WA0065 रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश

राजधानी

दिल्ली NCR

हाल की टिप्पणियां