अफ्तार अहमद फर्स्ट एडिटर न्यूज़ सुल्तानपुर
तिकोनिया पार्क से आज़ाद पार्क तक गूंजी न्याय की मांग; शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और शिक्षक समाज की सुरक्षा की उठाई आवाज
जिले में हुए चर्चित शिक्षक दम्पति के दोहरे हत्याकांड के विरोध में शनिवार को जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों, शिक्षामित्र संघ एवं अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। शिक्षक दम्पति की स्मृति और न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए। यहां से हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला गया, जो बस स्टेशन स्थित आज़ाद पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ।
कैंडल मार्च के दौरान शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने घटना में न्याय दिलाने, हत्याकांड का प्रभावी खुलासा करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। शिक्षकों का कहना था कि इस घटना ने पूरे शिक्षक समाज को झकझोर कर रख दिया है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज मजबूती से उठती रहेगी।
इसी बीच सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) के निधन की सूचना मिलने पर शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। आज़ाद पार्क में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
शिक्षक संगठनों ने एकजुटता के साथ कहा कि शिक्षक दम्पति हत्याकांड में न्याय और शिक्षकों की सुरक्षा उनकी प्रमुख मांग है।
कैंडल मार्च के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रतापगढ़ी, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, परिषदीय अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, राम आशीष मौर्य,रमेश तिवारी,प्रशांत पाण्डेय, विनोद यादव,अभिषेक सिंह, महेश चंद्र, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, अटेवा अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, रणवीर सिंह रणधीर सिंह, बृजेश सिंह, राम बहादुर मिश्रा, सिकंदर वर्मा, धीरेन्द्र राव, राहुल राष्ट्रवादी, हेमंत यादव, वैभव भटनागर, दिपेन्द्र सिंह, हसीब अहमद,आशुतोष यादव,मंजू मिश्रा, सीमा सिंह, मुनेन्द्र मिश्रा आभा गुप्ता, ज्योति सिंह, बीना तिवारी गरिमा सिंह, अर्चना चित्रांसी, शीला, अलका पाण्डेय सन्दीप वर्मा अखिलेश यादव, नीमर दास, राजीव मिश्रा अलोक सिंह,भावना तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिका

री मौजूद रहे।